Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत 300 यात्री रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त करेंगे

admin

Sun, Mar 19, 2023

रतलाम 19 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम जिले के 300 यात्रियों को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ आगामी दिनों प्राप्त होगा। जिले से 25 मार्च को यात्रा प्रारंभ होगी, यात्रा 30 मार्च तक रहेगी। यात्रा में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्ति अपनी संबंधित स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि तीर्थ दर्शन यात्रा संबंध में संबंधित नगरीय तथा जनपद निकायों को अपने क्षेत्र के यात्रियों की आवेदन प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। योजना में वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट है। जो आयकरदाता नहीं है उनको नि:शुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री जैसे कंबल, चादर, तोलिया, साबुन, कंघा, दवाइयां, दाढ़ी बनाने का सामान साथ में रखें। यात्री अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं पूर्ण कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छाया प्रति अनिवार्य रूप से रखेंगे।

आवेदक एक या एक से अधिक स्थान की यात्रा हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं परंतु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। अगर लॉटरी में एक से अधिक स्थानों की यात्रा हेतु आवेदक का चयन होता है तब जिस स्थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में ऊपर है, उसी स्थान के लिए उसे चयनित समझा जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिए हो जाता है और यदि उसके पश्चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा। आवेदन अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय में जमा की जा सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें