: 60 क्षत्राणियो ने हाथ में तलवार लेकर गरबा पांडाल में मां की आराधना में किया गरबा : Video
admin
Thu, Oct 10, 2024
रतलाम मप्र 10 अक्टूबर 2024। बुधवार की रात को टेलीफोन नगर मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से सभी क्षत्रिय और क्षत्राणियां और भारतीय सनातन धर्म संगठन मातृ शक्ति वाहिनी मध्य प्रदेश की और से रतलाम शहर मे पहली बार अपनी संस्कृति जो की पाश्चात्य सभ्यता का असर होने से जो राजपूती संस्कृति विलुप्त हो रही है तो सभी क्षत्रिय और क्षत्राणियों ने मिलकर अपनी वेशभूषा मे तलवार लेकर भव्य संस्कृति का परिचय दिया और भव्य गरबा आयोजन किया ।
इसमें 60 क्षत्राणियों ने भाग लिया। अगले वर्ष हम अपनी पूरी राजपूती संस्कृति का प्रदर्शन और जोरशोर से करेंगे। जिसमे राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद सिंह सोडा, जिला अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह जी चौहान, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दीपक सिंह देवड़ा और प्रांतीय अध्यक्ष व सनातन संघ से प्रदेश कार्यालय प्रभारी किरणजी तंवर, प्रदेश कर्यकारिणी अध्यक्ष मीनाक्षी राठौर, प्रदेश महामंत्री पूर्णिमा चौहान,प्रदेश मंत्री नीता झाला, प्रदेश सचिव शीतल गेहलोद, जिले से वंदना सिंगोलीय, ज्योति तंवर, गायत्री राठौर, रेखा सोडा, सोनाली राठौर, नेहा राठौर, डॉ. प्राची चौहान और समस्त रतलाम टीम ने बब चढ़ कर भाग लिया। सर संघ प्रमुख अभिषेक मलाईया और प्रदेश अध्यक्ष शिवानी सिंह सिसोदिया आदि समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उक्त महिला प्रदेश कार्यालय प्रभारी किरण तंवर व प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मीनाक्षी राठौर ने दी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन