Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 63 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए

admin

Wed, Aug 7, 2024

रतलाम 6 अगस्त 2024/ मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई करते हुए 63 आवेदनों पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई में ग्राम सेजावता जिला रतलाम निवासी हीरा सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी कृषी भूमि जिस पर सोयाबीन बीज बोया गया था, अतिवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई जिससे उनकी 1.5 बिघा की फसल का नुकसान हुआ, आवेदन संबधित विभाग की ओर निराकरठण के लिए ओर प्रेषित किया गया। ग्राम कन्द्रवासा निवासी सोहन सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी समग्र आईडी में नाम सोहन सिंह की जगह दयाराम होने के कारण ऑनलाइन सुधार हेतु आवेदन किया गया था किन्तु अभी तक सुधार नहीं हुआ। आवेदन कार्यवाही हेतु नगर निगम कार्यालय की ओर प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में बरखेड़ी जिला रतलाम निवासी नागेश्वर जोशी ने आवेदन दिया कि पूर्व में उन्हें दिव्यांग पेंशन की आवश्यकता न होने के कारण पेंशन नहीं ली परन्तु अब भरण-पोषण में परेशानी होने के कारण दिव्यांग पेंशन की आवश्यकता है। आवेदन निराकरण हेतु जिला पेंशन अधिकारी की ओर प्रेषित किया गया। गांव राजाखेडी तहसील जावरा निवासी मनोहर द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी जमीन सड़क निर्माण में चली गई है, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया गया है। ग्राम पंचायत मण्डावल तहसील ताल निवासी सोहनबाई द्वारा आवेदन दिया कि उनके पति शांतिलाल की मृत्यु 2021 में होने के बाद मकान का नामान्तरण उनके नाम पर करने के लिए आवेदन पंचायत में दिया गया था परन्तु अभी तक नामांत्रण नहीं हो पाया है, आवेदन निराकरण के लिए जनपद आलोट को प्रेषित किया गया है।

ग्राम कालूखेड़ी निवासी मनोज पाटीदार ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के घर के सामने नाली में प्रतिप्रार्थियों द्वारा मवेशियों का गोबर डाल दिया जाता है जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। बारिश का मौसम होने से गोबर से फैलने वाली बदबू से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था परन्तु कोई सुनवाई नहीं की गई। कृपया समस्या का निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीईओ जनपद को प्रेषित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें