Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: संस्था परस्पर द्वारा स्वर्गीय मनीषा अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर : 75 यूनिट रक्तदान किया गया

admin

Mon, Jun 10, 2024

रतलाम । स्वस्थ शरीर यदि आपको ईश्वर ने दिया है तो उसका सदुपयोग करें । हमारी ऊर्जा और रक्त संचरण यदि पीड़ित मानवता की सेवा में कार्य आता है तो इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है । किसी को दिया हुआ रक्त कई प्राणियों के जीवन को बचाता है इसके लिए सामाजिक संस्थाएं रक्तदान के लिए लोगों को विशेष कर समाज के युवा वर्ग को प्रेरित करें । रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी अथवा शारीरिक थकान नहीं होती है। उपरोक्त विचार मानव सेवा समिति में संस्था परस्पर द्वारा स्व. मनीषा अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी श्री राकेश खाखा ने व्यक्त किये । आपने कहा कि रक्तदान करने से आदमी स्वयं भी स्वस्थ रहता है और दूसरों को भी जीवन प्रदान कर सकता हैं । आपने संस्था परस्पर  की तारीफ करते हुए कहा कि यह समाज के लिए अत्यंत प्रेरक कार्य है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र चाहर ने कहा कि आज रक्तदान की महती आवश्यकता है । आए दिन होने वाले हादसे, एक्सीडेंट और डिलीवरी केसेस में अधिकतर रक्त की आवश्यकता पड़ती है । ऐसे में मानव सेवा समिति से रक्त की पूर्ति होती है, इसके लिए हमें और जागरूकता लानी होगी और आम आदमी को रक्तदान के प्रति जागृत करना होगा।  संस्था परस्पर निरंतर ऐसे कार्य कर सामाजिक चेतना का कार्य कर रही है  ।


आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती और स्व. मनीषा अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया । स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने दिया । आपने कहा कि हम सुबह की सैर-सबकी खैर के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं । संरक्षक अभय सुराणा और महेश व्यास तथा मानव सेवा समिति अध्यक्ष मुरलीधरजी एवं लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे ।

इस अवसर पर रक्तदाता गोविंद चौहान और 51000 हनुमान चालीसा का पाठ करने पर श्री पंकज भाटी का सम्मान किया गया । शिविर में लगभग 75 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानव सेवा समिति को प्रदान किया गया । अतिथियों का स्वागत सचिन गेलड़ा, अभय लोढ़ा, मिलन राखेचा, अभिसार हाडा, आकाश कोठारी, पंकज चौहान, जगदीश सोनी,  महेंद्र जैन, राजेश जोशी, प्रशांत व्यास, कमलेश पालीवाल, ललित कटारिया, अमित डांगी, प्रीतम भरगट, सुभाष नागौरी, राजेंद्र कसेरा, राजेश दरक, प्रदीप लोढ़ा, दशरथ पोरवाल, दिलीप वर्मा, मनीष जोशी आदि ने  किया । शिविर में समाजसेवी गोविंद काकानी, जनक नागल, इक्का बैलूत, स्नेह सचदेव, नीरज सुरोलिया, ओ.पी. अग्रवाल सहित अनेक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार अशोक अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें