Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण : Video

admin

Sat, Aug 17, 2024

रतलाम 15 अगस्त 2024/संपूर्ण देश के साथ रतलाम जिले में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी आयोजित की गई। स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान भोजन दिया गया। नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान हुआ, कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री प्रदीप उपाध्याय, पुलिस उप महा निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री अनिल भाना, नागरिक स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल एसएएफ,  होमगार्ड,  एनसीसी स्काउट, शौर्य दल द्वारा परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बाथम ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा उनके साथ थे। मुख्य अतिथि में परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया परेड का नेतृत्व सूबेदार मोनिका सिंह चौहान ने किया, सेकंड कमांडर सूबेदार कैलाश बघेल थे। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाए गए, मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बाथम ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार गुरु तेग बहादुर स्कूल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार सीएम राइस स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार जेथ पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार श्री साई इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति को मिला। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार विशेष सुरक्षा बल को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड तथा तृतीय पुरस्कार महिला प्लाटून को दिया गया, सांत्वना पुरस्कार पुलिस बैंड को मिला। कार्यक्रम के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप संचालक अभियोजन श्री कैलाश व्यास तथा डॉ पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया।

https://youtu.be/VPrZeHN70fU?si=z16v85VynMi_9dES

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें