Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

कलेक्टर द्वारा रतलाम मंडी का निरीक्षण : अपर कलेक्टर ने ग्रामीण मंडियों में देखी व्यवस्थाएं

Raj Kumar Luniya

Sat, Oct 25, 2025

भावांतर भुगतान योजना के तहत खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रतलाम मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को उनका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर और बिना देरी के किया जाए। इसके लिए मंडी सचिव एवं एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे बैंक शाखा प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें ताकि किसानों के खातों में राशि शीघ्र जमा हो सके।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि बैंकों के नोडल अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों की सूची मंडी कार्यालय में चस्पा की जाए, जिससे किसान सीधे संपर्क कर सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को भुगतान में विलंब या परेशानी नहीं होनी चाहिए। नोडल अधिकारी खरीदी प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग करें और शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में, कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जावरा, सैलाना और अन्य मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में छाया, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, तौल कांटे और प्रवेश पर्ची जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, व्यापारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. श्रीवास्तव ने किसानों और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा उन्हें तुरंत अमल में लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा भावांतर योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर उचित मूल्य और भुगतान सुनिश्चित करना है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी किसान को भुगतान के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें