Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: शहर की जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोत की योजना बनाई जाए : कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में दिए निर्देश

admin

Mon, Jul 15, 2024

रतलाम 15 जुलाई 2024/ शहर में जलापूर्ति की समीक्षा कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने धोलावाड़ डेम में उपलब्ध जलमात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि धोलावाड़ के अतिरिक्त भी रतलाम शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोत की व्यवस्था होनी चाहिए जिसके लिए नगर निगम तथा शहरी विकास अभिकरण संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यांत्रिक श्री एन.के देव उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में धोलावाड़ डेम में 383.25 मी. जल मात्रा उपलब्ध है जो गत वर्ष की तुलना में 2 मी. कम है। धोलावाड डेम पर वर्तमान में शहर के लिए तीन माह का पानी उपलब्ध है। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में प्रतिदिन धोलावाड़ डेम से 34 मिलियन लीटर प्रतिदिन जलापूर्ति की जा रही है। बैठक में शहर के लिए वैकल्पिक पेयजल स्रोत कार्य योजना के तहत कनेरी डेम से पानी लाने की संभावना पर विचार किया गया जिसके बारे में बताया गया कि वर्तमान में कनेरी डैम में 10 एमसीएम पानी उपलब्ध है, इसमें से 8 एमसीएम पानी उद्योगों के लिए रिजर्व है। कनेरी डैम के अलावा अन्य वैकल्पिक स्रोत भी हो सकते हैं जिन पर विचार किया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा गंभीरता से कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें