: यातायात पुलिस की अपील मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग कर असुविधा से बचे
admin
Mon, Oct 23, 2023
दिनांक 24.10.2023 को विजयदशमी पर्व पर दोपहर 4 बजे से रतलाम शहर मे श्री राममंदिर एवं नगर निगम से 2 रामरथ यात्राए निकली जावेगी एवं रावण दहन किया जावेगा, जिनमे काफी संख्या में आमजन भाग लेंगे। उक्त रामरथ यात्रा के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।
रामरथ यात्रा नगर निगम से 5 बजे प्रारंभ होकर महलवाडा, पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टाकिज, न्यूरोड, दोबत्ती चोराहा, घोडा चोराहा से स्टेशरोड पुलिस थाने के समनो होते हुए पोलोग्राउण्ड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
राम रथ यात्रा श्री राममंदिर से रामरथ यात्रा शाम 6 बजे प्रारंभ होकर सज्जनमील चोराहा, अलकापुरी चोराहा, शाक्षी पेट्रोल पंप, होते हुए विधायक सभागृह बडबड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
मार्ग डायवर्जन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था : रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी व्यवस्था के दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी व्यवस्था के दोरान यात्रा रुट पर समस्त प्रकार के दो पहिया/चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पोलोग्राउण्ड के बाहर दिवाकर आटो पार्ट्स के सामने एवं कांवेण्ट चोराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहनो को पार्क किये जावेंगे। पोलोग्राउण्ड विजयादशमी में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दो बत्ती चोराहा-घोडा चोराहा से छत्रिपुल कि ओर एवं छत्रिपुल से घोडा चोराह- दोबत्ती की ओर तथा कांवेण्ट तोराहे से पोलोग्रउण्ड जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
बडबड सभागृह विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए बडबड सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किये जा सकेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन