Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: मंत्री श्री काश्यप की मंशा अनुसार गुलाब चक्कर को किया जाएगा विकसित : कलेक्टर ने किया निरीक्षण

admin

Tue, Jul 23, 2024

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर का विकास किया जाएगा जो आगामी दिनों में नए स्वरूप में दिखेगा पुराने कलेक्ट्रेट में रखी सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक धार्मिक महत्व की देवी देवताओं की विशिष्ट मूर्तियां को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाएगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर का निरीक्षण किया वे उस कक्ष में पहुंचे जहां प्राचीन दसवीं शताब्दी से 15 वीं शताब्दी की परमार कालीन मूर्तियां रखी हुई है।

कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि इन मूर्तियों की व्यवस्थित सफाई की जाए इस सांस्कृतिक धरोहर को विशिष्ट ढंग से सहेज कर रखा जाए साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंत्री श्री काश्यप की मंशा अनुसार हमारे जिले की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को व्यवस्थित ढंग से सहेजने का काम सुंदर स्वरूप में किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि गुलाब चक्कर को विशेष रूप से शहर के लिए एक विशिष्ट सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित किया जाएगा शहर के बीचो-बीच स्थित गुलाब चक्कर आगामी दिनों में आम नागरिकों के लिए बहुआयामी स्वरूप में निखारा जाएगा। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें