Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: वार्ड क्रमांक 19 की अनाधिकृत कॉलोनी में 1.83 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन संपन्न

admin

Sat, Sep 2, 2023

रतलाम 1 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व हमेशा से सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास की बात करता है, 1 वर्ष में हमने नागरिकों की कल्पना से परे इतने विकास कार्य किये है जो किसी भी परिषद में नहीं हुए है, सागोद रोड ब्रीज निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाया जायेगा।

उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड क्रमांक 19 में धीरजषाह नगर में 83.26 लाख व राम रहीम नगर में 1.01 करोड़ की लागत से नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि वर्तमान निगम परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में 268 विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जा जाकर कार्य भी प्रारंभ किये गये है। रतलाम नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर होकर वे सभी सुविधाऐं प्राप्त कर रहा है जो महानगरों में उपलब्ध होती है। रतलाम नगर में उपलब्ध सुविधाओं के तहत रतलाम में उद्योग स्थापित होंगे व युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। 

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि 1 वर्ष में हुए रिकार्ड तोड़ विकास कार्यो का श्रेय नगर की जनता को जाता है, जनता ने हम पर विश्वास दिखाया व उसी विश्वास के तहत हम विकास कार्यो को पूर्ण कर रहे है। नगर निगम चुनाव के दौरान हमने जनता से जो वादे किये थे उन वादों में से 80 प्रतिशत वादो को हम पुरा कर चुके हैं ओर आने वाले वर्षो में भी तेजी से विकास कार्य करेंगे। हमारा पुरा प्रयास है कि शीघ्र ही रतलाम नगर के नागरिकों को महानगरो जैसी सुविधाऐं उपलब्ध करायें।  

निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की शुरूआत रतलाम से की गई जो प्रदेश का रोल माडल बनी। रतलाम ही एक ऐसा शहर है जहां अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्य भी सबसे पहले प्रारंभ हुए हैं। 

स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने दिया। पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 1़9 में धीरजशाह नगर में 83.26 लाख व राम रहीम नगर में 1.01 करोड़ इस तरह कुल 1.83 करोड़ से अधिक की लागत से नागरिक अधोसंरचना के कार्य कराये जाने के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नन्दकिशोर पवांर ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें