Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: 12 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बंबोरी सिंचाई तालाब का भूमि पूजन

admin

Sun, Feb 25, 2024

रतलाम 24 फरवरी 2024/ प्रदेश के सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप तथा रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामरभाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने शनिवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के बंबोरी ग्राम में 12 करोड़ 29 लाख रुपए लागत की सिंचाई तालाब योजना का भूमिपूजन किया। तालाब निर्माण से 440 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। 4 ग्रामों बंबोरीसंदलाझर तथा लुनेरा के लगभग 500 कृषक परिवार लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में श्री विप्लव जैनश्री विक्रम सिंह लुनेराजनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवालश्री वासुदेव पाटीदारश्री नाथूलाल गामड़श्री ईश्वरलाल पाटीदारश्री राकेश पाटीदारएसडीएम श्री त्रिलोचन गौड आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि तालाब के निर्माण से क्षेत्र में खुशहाली आएगी। ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली आएगी तो शहर भी लाभान्वित होंगे क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की खुशहाली से शहर का सीधा संबंध होता है। श्री काश्यप ने कहा कि राज्य शासन विकास की गंगा बहा रहा हैजन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए शासन प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन की उपलब्धियों से देश गौरवान्वित हो रहा है। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित की गई सड़कों में से अधिकांश सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। श्री काश्यप ने कहा कि ग्रामीणजन अपनी खेती में सिंचाई के लिए आधुनिक प्रणालियों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि आगामी मार्च माह के पूर्व रतलाम में कृषि मेला आयोजित किया जाने वाला है जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि की जानकारी दी जाएगी। नवीनतम तकनीक सीखने को मिलेगी। राज्य शासन का प्रयास है कि खेती आधारित उद्योग लगेकिसानों को फसल का अधिकाधिक मूल्य मिले। राज्य शासन द्वारा उज्जैन में आगामी 1 तथा 2 मार्च को आयोजित होने वाले विक्रम उत्सव तथा अन्य आयोजनों में क्षेत्र की विविधता का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर ने अपने संबोधन में कहा कि शासन के विकास कार्यक्रमों योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली दिख रही है। आज क्षेत्र में भरपूर पानी और भरपूर फसल उत्पादन हो रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मांन निधि जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। बंबोरी तालाब के निर्माण से हमारे क्षेत्र के किसानों की खुशहाली में और वृद्धि होगी। कार्यक्रम में श्री प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में राज्य शासन की योजनाओं कार्यक्रमों का जिक्र किया और कहा कि शासन द्वारा सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इस दौरान श्री ईश्वरलाल पाटीदार तथा श्री राकेश पाटीदार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. खरतनायब तहसीलदार श्री मनोज भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें