Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अलकापुरी मुख्य मार्ग से हनुमान ताल तक बनेगी 3.91 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकृत 4 लेन का हुआ भूमिपूजन : Video

admin

Sun, Jul 23, 2023

रतलाम 23 जुलाई । कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल माननीय श्री थावरचंद गेहलोत एवं केंद्रीय मंत्री श्री फगनसिंह कुलस्ते ने कायाकल्प योजना के तहत 80 फीट रोड पर 3.91 करोड़ की लागत से अलकापुरी तिराहे से हनुमान ताल तक बनने वाली सौन्दर्यीकृत सी.सी 4 लेन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक माननीय श्री चेतन्य काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद निषा सोमानी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान से हुआ। 

कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल माननीय श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि विधायक श्री चेतन्य काश्यप 10 वर्षों से रतलाम का सर्वांगीण विकास कर रहे है। आज मध्यप्रदेष तेज गति से तो रतलाम और अधिक तेज गति से विकास कर रहा है। श्री काश्यप स्वयं की जैब से पैसा लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे है। रतलाम महानगर बनकर प्रदेश में ही नहीं देश में भी अपना नाम गौरवांवित करेगा। उन्होंने कहा कि रतलाम से मेरा बचपन से संबंध रहा है। वर्ष 1980 से लेकर आज तक के विकास कार्यों को हमने देखा है। उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी के प्रथम पायदान पर लाने हेतु अपना योगदान देवें।  

केंद्रीय मंत्री माननीय श्री फगनसिंह कुलस्ते ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि प्रदेष के नगरों की सड़कों का नवीनीकरण कायाकल्प योजना के तहत किया जा रहा है। रतलाम के विधायक श्री चेतन्य काष्यप एक सच्चे जनसेवक है। वे दिन प्रतिदिन रतलाम का विकास कर रहे है। अपने कार्य क्षेत्र के प्रति कार्य करने की उनमें लगन है। वर्ष 2003 के बाद से हम जिस मध्यप्रदेष को देखते है, तो यहां क्षमता से बाहर जाकर विकास हुआ है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी और बहना योजना महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। ये अभूतपूर्व योजना है। 

विधायक माननीय श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि इस सड़क के नवनिर्माण की लंबे समय से मांग चल रही थी। हनुमान ताल क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका हैं। नगर के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों का भी अच्छा होना जरूरी है। 8 लेन के विकास के साथ विषेष निवेश क्षेत्र में उद्योग लाने के लिए नगर का सुविधाजनक होना जरूरी है। कायाकल्प योजना में नगर की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण के तहत नगर की 50 कालोनिया वैध हो चुकी है इन कॉलोनियों में प्रथम चरण में 20 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाये जायेंगे साथ ही 50 अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। दिन प्रतिदिन रतलाम के स्वरूप को बदला जा रहा है, जो नगर से महानगर की परिकल्पना को साकार करेंगे।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्षों से मांग चली आ रही थी जो आज पुरी होने जा रही है 3.91 करोड़ की लागत से बनने वाली इस 4 लेन सड़क का सौन्दर्यीकरण किया जाकर इसे सर्वसुविधायुक्त बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि रतलाम की यह प्रमुख सड़क है इस सड़क से नागरिक हनुमान ताल क्षेत्र की ओर जाते है। विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच के चलते नगर में गोल्ड कॉम्पलेक्स, 300 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है कॉमर्स कॉलेज के पीछे महानगरों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। अलकापुरी उद्यान में 14 अगस्त को भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। हमारा पुरा प्रयास है कि रतलाम नगर के नागरिकों को उनके सपनों का रतलाम बनाकर दें। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा कि वर्तमान में रतलाम नगर में जो विकास की रफ्तार चल रही है उस रफ्तार के चलते रतलाम नगर को महानगर बनने में ज्यादा समय नहीं है। नगर में दिन प्रतिदिन विकास कार्य महानगरों की तर्ज पर किये जा रहे हैं जो प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज शर्मा ने किया व आभार क्षेत्रिय  पार्षद श्रीमती निषा सोमानी ने माना।

https://youtu.be/VPoVdnPiT9Y

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें