Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: 76 लाख से अधिक की निधि से बनने वाले C.C रोड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

admin

Wed, May 10, 2023

रतलाम 10 मई 2023। ईश्वर नगर क्षेत्र के रहवासियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो चुकी है। क्षेत्र में 76 लाख से अधिक की विधायक निधि और नगर निगम निधि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, पार्षद देवश्री पुरोहित, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, बसंतीलाल धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि ईश्वर नगर क्षेत्र में सड़क बनने से यहां की जनता का स्वप्न पूरा हो रहा है। आज आपकी उपस्थिति बता रही है कि यह सड़क आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आपकी पार्षद अनिता कटारा के आग्रह पर पूरी सड़क सीसी रोड बनेगी। यहां की सड़क बनने से क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। इस क्षेत्र से लगे बिबड़ौद में निवेश क्षेत्र आ रहा है। भाजपा का उद्देश्य रहा है कि सबसे पहले अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ मिले। श्री काश्यप ने बताया कि ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर आपकी मांग अनुसार अंडर ब्रिज भी स्वीकृत हो गया है। अंडर ब्रिज की डिजाइन फाइनल होगी तो इसका भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ईश्वर नगर में विधायक निधि और नगर निगम की निधि से 76 लाख रूपए में आपके क्षेत्र का यह रोड बनने जा रहा है। यह आपके क्षेत्र के विकास का मार्ग है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी इस क्षेत्र के लोगों को ज्यादा मिला है। आप झुग्गी मुक्त हो यहीं विधायक जी की भी कामना थी, जो लोग शेष रह गए है, उन्हे भी जल्द पक्के आवास मिलेंगे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में आपके लिए यह सड़क बहुत आवश्यक थी। विधायक जी और महापौर जी ने आपकी बात सुनी और आपकी मांग का त्वरित निराकरण किया है। यह दोनों ही शहर को नगर से महानगर बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना। कार्यक्रम के दौरान यशवंत परमार, विरेंद्र डोडिया, किशोर गेहलोत, शंकर चौहान, कन्हैयालाल, कैलाश पंवार, गोपाल कुंवर, देवकुंवर, कला भूरिया, ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें