Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: वाणिज्य कॉलेज से सागोद रोड़ तक की सड़क का हुआ भूमिपूजन संपन्न

admin

Sun, Jun 18, 2023

रतलाम 18 जून ।  डोंगरे नगर क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, आने वाले कुछ समय में यहां अन्य महानगरों की तरह 750 सीट वाला सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा। उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के 1.56 करोड की लागत से डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि सुभाष नगर ब्रीज के निर्माण के कारण mn इस सड़क पर यातायात का दबाव बड़ा है, यातायात के दबाव के चलते सड़क के नव निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। श्री काश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, वाणिज्य महाविद्यालय के पीछे सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण होने से यहां कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। उन्होने कहा कि शहर के साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है इस हेतु वे भी पुरे प्रयास करें कि घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के पृथक-पृथक भागों में डालें।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सड़क निर्माण हेतु सभी को शुभकामना देते हुए घोषणा की कि क्षेत्रिय नागरिकों की मांग पर स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के डामरीकरण के साथ ही बौधी स्कूल के उत्तर में स्कूल से ऋषभदेव नगर तक की सड़क का भी डामरीकरण किया जायेगा साथ ही मोहन नगर की सड़कों का नव निर्माण भी कायाकल्प अभियान में किया जायेगा। नगर की जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर हम खरा उतरेंगें विकास की रफ्तार को कम नहीं होने देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें