Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: वैश्य महासम्मेलन रतलाम ईकाई का रक्तदान शिविर संपन्न

admin

Wed, Feb 8, 2023
कार्यक्रम संयोजक सौरभ छाजेड़ ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश संस्था के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नानाजी) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसी तारतम्य में वैश्य महासम्मेलन रतलाम संस्था ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन रखा जिसमें मुख्य अतिथि डॉ अजय जैन एवं डॉक्टर एचसी खंडेलवाल रहे l रक्तदान शिविर में 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी l मुख्य अतिथि डॉ अजय जैन ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया एवं प्रदेश व देश में थैलेसीमिया आदि बीमारियों के होते हुए रक्त की अत्यंत आवश्यकता के बारे में जोर दिया l डॉ अजय जैन ने बताया कि स्वस्थ व्यक्तियों को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे कि रक्त की कमी को दूर किया जा सके l डॉक्टर एचसी खंडेलवाल ने रक्तदान आयोजन की सराहना करते हुए रक्तदान के बारे में यह जानकारी दी कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है एवं कुछ ही घंटों में दिया हुआ रक्त शरीर में वापस बन जाता है l ब्लड बैंक के डॉक्टर चंद्रसेन राठौर ने ब्लड बैंक संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में रक्तदान हेतु संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है एवं रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय है l ऐसे कई मरीज यहां भर्ती होते हैं जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है एवं रक्तदान किए जाने से उनकी आवश्यकता जिला चिकित्सालय में ही पूरी हो जाएगी l प्रदेश महामंत्री युवा इकाई वरुण पोरवाल ने बताया की संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित करने से प्रदेश में करीब 3000 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान का लाभ लिया है एवं यह कार्य प्रतिवर्ष संस्था द्वारा किया जाता है जिससे कि रक्तदान हेतु स्वस्थ व्यक्तियों में प्रेरणा का भाव जाग सके l जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया ने रतलाम में संस्था की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला एवं रतलाम जिले में रक्तदान हेतु प्रतिवर्ष दो से तीन शिविर लगाने का आश्वासन दिया l इस अवसर पर राजेश मूणत, अशोक जैन लाला, प्रीतेश गादिया, संजय छाजेड़ ,दीपक भंसाली, विशाल डांगी, संजय चानोदिया, श्रीकांत डोशी, अभीजीत सुराणा, विनीत पीपाड़ा,नवदीप मूणत, विवेक अग्रवाल,ललित चोरड़िया, अरुण जैन लाला आदि वैश्यजन उपस्थित रहे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें