Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: शहर में शेष बचे श्वानों का शीघ्र होगा बधियाकरण प्रारंभ, महापौर के निर्देश पर श्री विशाल शर्मा ने ली बैठक

admin

Fri, Jan 5, 2024

रतलाम 5 जनवरी । श्वानों के बधियाकरण हेतु नवीन टेण्डर के तहत शहर के शेष श्वानों के बधियाकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जाने हेतु महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।

आयोजित बैठक में श्री शर्मा द्वारा कहा गया कि कि शहर में श्वानों की जनसंख्या पर रोक लगाने हेतु श्वानों के बधियाकरण का कार्य सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन अनुसार प्रारंभ किया जाये।

वार्डवार बधियाकरण का कार्य सुचारू रूप से हो इस हेतु वार्ड पार्षदो की बैठक ली जाये साथ ही कार्ययोजना अनुसार जिस क्षेत्र श्वानों को बधियाकरण हेतु पकड़ा जायेगा उस क्षेत्र में एक दिवस पहले एलान करवाया जाये ताकि क्षेत्रिय नागरिक भी इस कार्य में सहयोग कर सकें।

फीमेल श्वान का बधियाकरण प्राथमिक से किया जाये व बधियाकरण के बाद श्वानों को रेडियम वाली कॉलर पहनाने के बाद ही संबंधित क्षेत्र में छोड़ा जाये ताकि रात्रि के समय श्वानों के वाहनो से टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें इसके अलावा श्वानो के पेयजल हेतु प्रत्येक वार्ड में 5-5 पानी के पॉट रखवाये जाये साथ ही श्वानों हेतु एन्टी रेबिज दवाओं की व्यवस्था की जाये।

सेंटर पर बधियाकरण हेतु लाये गये श्वानों का बधियाकरण पुरी सुरक्षा के साथ किया जाये किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये तथा बधियाकरण के बाद उनके उचित खानपान की व्यवस्था की जाकर पूर्णतः स्वस्थ होने पर उनके क्षेत्रों में छोड़ा जाये।

नागरिकों से अपील है कि सर्जरी के बाद श्वानों को छोड़े जाने के बाद श्वानों को खाने-पीने के लिये सामान्य चीजें दें बैठने के स्थान दें ताकि वे पुनः रिकवर हो सकें।

आयोजित बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, डॉ0 नवीन शुक्ला, एनजीओ से हेमा हेमनानी, अदिती मिश्रा, शिल्पा जोशी, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, पर्वत हाड़े, तरूण राठौड़, आशीष चौहान, विराट मेहरा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें