Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: विधायक काश्यप के पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही रतलाम में जश्न

admin

Tue, Oct 10, 2023

रतलाम 9 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और सभी श्री काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके। बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

श्री काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हे पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार, 56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहमंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें