Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के आयोजन में अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहे सांसद श्री डामोर

admin

Mon, Jun 5, 2023

रतलाम 4 जून 2023। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा में जो कुछ भी श्रवण किया है, उसे अपने आचरण में आत्मसात करेंगे। जीवन के सर्वांगीण विकास में भक्ति और ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे निरंतर बढ़ाते रहे। रतलाम में भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा। यह उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र में कहे।

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहित पर व्यास पीठ से पौथी पूजन कर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर मुख्य अतिथि रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने भागवत जी को विदा किया। इस अवसर पर मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे। सांसद के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल ने स्वामीजी के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।

कथा के अंतिम दिन स्वामीजी ने कहा कि शरीर के साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रतलाम के विधायक चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज शुरू कराया है और मन को स्वस्थ रखने के लिए कथा करवा रहे है। इस प्रकार इनके द्वारा मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का काम किया गया है। जीवन की आपाधापी में आपका तन-मन स्वस्थ रहे, उसका इन्होने ध्यान रखा है। इसके साथ ही रतलाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है और सामाजिक समरसता के भाव से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया है।

स्वामीजी ने कहा कि रतलाम के लोगों में धर्म के प्रति बड़ी निष्ठा है। जैसे रतलाम की सेव का स्वाद कहीं नहीं मिलता है, वैसे ही यहां जैसे श्रोता भी कहीं नहीं मिलते है। विधायक काश्यप के प्रयासों से यह शहर अब सेव, साड़ी और सोना ही नहीं अपनी संस्कृति के लिए भी पहचाना जाएगा। स्वामीजी ने कहा कि कानों से अच्छा सुनो, आंखों से अच्छा देखो और मुंह से अच्छा बोलो, जिस मार्ग पर महापुरुष चले उस मार्ग पर चलो। मनमानी करोगे तो भटक जाओगे। आपको भटकाने वाले बहुत लोग मिलेंगे, ऐसे लोगों से बचना चाहिए। आप अच्छे काम करते जाओ, परिणाम की चिंता भगवान पर छोड़ दो। भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं।

स्वामीजी ने उन्होने सर्व कल्याण की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया। तत्पश्चात महाआरती की गई। इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि जिसने भागवत कथा का श्रवण किया है, उसे मोक्ष की प्राप्ती होना सुनिश्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, भगवान स्वयं वहां उपस्थित होते है, उनके दर्शन भले ही नहीं होते, लेकिन आशीर्वाद मिलता है। हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सके। चेतन्य काश्यप जिस तरह से रतलाम के विकास में लगे है, उसी तरह से भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का काम भी कर रहे है।

कथा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश - विधायक चेतन्य काश्यप : कथा के समापन अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि स्वामीजी के मुखारविंद से 7 दिनों से ज्ञान की गंगा में यह संदेश मिला है कि वर्तमान समाज, धर्म, राजनीति, युवाओं के विकास में संस्कार जरूरी है। वर्तमान में परिवार तेजी से टूट रहे है, इसलिए संस्कारों से उन्हे जोडे़ रखना जरूरी है। सभी समाजों ने यहां एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता का उदाहरण दिया है, जिससे रतलाम का गौरव बढ़ा है। श्री काश्यप ने कहा कि उन्हे सबसे बड़ा संतोष रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें