Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 76 जोड़ों का विवाह संपन्न

admin

Mon, Feb 27, 2023

रतलाम 27 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत रतलाम जिले के तीन स्थानों पर 27 फरवरी को आयोजन हुए जिनमें 76 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें से 5 जोड़ों का निकाह भी शामिल है। इस दौरान ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामपाल सिंह करजरे आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मौजूद विधायक श्री मकवाना तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने ने विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को बधाई दी और उनके भावी सुखद जीवन की कामना की। आयोजन में प्रत्येक कन्या को शासन द्वारा 55 हजार रूपए का लाभ दिया गया। इसमें 38 हजार रूपए की वैवाहिक सामग्री दी गई तथा 11 हजार रूपए का चेक वधु को प्रदान किया गया। सोमवार को संपन्न विवाह समारोह के दौरान धराड़ में 19, बरबड में 14 तथा नामली में 38 विवाह संपन्न हुए। नामली में संपन्न  आयोजन में 5 निकाह भी सम्मिलित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें