Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: 14 वर्ष की आयु में हो रहा था बाल विवाह रुकवा कर बनाया पंचनामा

admin

Thu, Jun 15, 2023

रतलाम 15 जून 2023/ महिला बाल विकास विभाग के अमले द्वारा 14 जून को ग्राम पलसोढ़ी में बाल विवाह रोका गया। कार्यालय को शिकायत मिली थी, इस पर परियोजना अधिकारी श्री अनिल जैन, सुपरवाइजर श्रीमती रेखा व्यास, सरपंच श्रीमती सीमा पारगी, शिक्षक श्री भालचंद्रसिंह गौड़, पटवारी श्री कमल सिंह चारेल, पुलिस स्टाफ के मोना शक्तावत, श्री अशोक, श्री प्रकाशचंद्र रनोतिया द्वारा शिकायत की जांच की गई जिसमें पुना देवदा बालिका के पिता के घर के बाहर विवाह की साज-सज्जा, दहेज का सामान, विवाह की पूर्ण तैयारी दिख रही थी। मेहमान घर पर आ गए थे। बालिका की आयु 14 वर्ष 4 महीने 13 दिन है। जन्म दिनांक 1 फरवरी 2009, कक्षा तीसरी की अंकसूची के अनुसार है।

बालिका द्वारा कक्षा आठवीं की परीक्षा पंचोली के शासकीय विद्यालय में इसी वर्ष दी गई है। बालिका की आयु कम होने के संबंध में उसके माता-पिता तथा परिवारजनों को परियोजना अधिकारी श्री अनिल जैन द्वारा समझाया गया कि बाल विवाह अपराध है इसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है और यदि आप बाल विवाह करोगे तो आपके विरुद्ध आज ही कार्रवाई की जाएगी। यह समझाईश दी गई। तत्पश्चात बालिका के माता-पिता एवं परिजनों ने बालिका का विवाह ग्रामीणों, रिश्तेदारों, दल के सामने नहीं करने की लिखित में सहमति दी। इसका पंचनामा बनाया गया। उनके द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करेंगे। परियोजना अधिकारी श्री अनिल जैन ने बालिका को शासकीय विद्यालय में नियमित प्रवेश देने हेतु शिक्षक को निर्देशित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें