Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा बगैर लाइसेंस की मिर्ची फैक्ट्री की गई सील

admin

Tue, Mar 7, 2023

रतलाम 07 मार्च 2023/ जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी है विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं उनको जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है इस क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवं सुश्री प्रीति मनडोरिया द्वारा कार्रवाई करते हुए बगैर लाइसेंस की एक मिर्च फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

सील करने की कार्रवाई करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर मैं मंगलवार को की गई जहां राजोद मिर्ची फैक्ट्री के निरीक्षण में पाया गया कि मालिक राजेंद्र राठौड़ द्वारा बिना लाइसेंस के फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का उल्लंघन है, इस पर अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री को सील कर दिया गया वहां से लाल मिर्च पाउडर और सेव मिर्च पाउडर नमूने भी लिए गए।

इसी प्रकार अधिकारियों के दल ने दीनदयाल नगर स्थित हजारीमल नमकीन से मिक्चर एवं चटपटे दाने के नमूने लिए। माणक चौक स्थित प्रसिद्ध घी की दुकान पूरी वाले बाबा साहब के यहां से घी का नमूना लिया व माणक चौक में पारस दूध भंडार से भैंस के दूध एवं पनीर के नमूने लिए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी सभी संस्थानों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें