Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन निर्माण का शहर विधायक ने किया भूमिपूजन

admin

Tue, May 23, 2023

रतलाम, 22 मई 2023। सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनने वाले 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के साथ क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान सहित विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, पार्षद पप्पू पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक का यह सीसी फोरलेन करीब 327 मीटर लंबा रहेगा। सिटी फोरलेन के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा विधायक श्री काश्यप और महापौर श्री पटेल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण लंबे समय से फोरलेन निर्माण की मांग चल रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। मार्ग पर एमसीएच अस्पताल और बाल चिकित्सालय होने से कई बार जाम में एंबूलेंस को आवाजाही में परेशानी होती थी, जो इस मार्ग के चौड़ा होने के बाद खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान राजपूत नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, नरेंद्रसिंह सोलंकी, महिलपाल सिंह वाघेला, विजयसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन, भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें