Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा पंच रविवारीय प्रवचन उत्सव The Freedom का समापन समारोह संपन्न

admin

Tue, Aug 8, 2023

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा हृदय परिवर्तक गणिवर्य कल्याण रत्न विजय जी महाराज की निश्रा में पंच रविवारीय प्रवचन उत्सव का समापन विधायक श्री चैतन्य जी कश्यप एवं जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष वैभव राका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुभम बोराणा द्वारा मंगलाचरण के साथ की गई तत्पश्चात गणिवर्य श्री द्वारा प्रवचन के माध्यम से सभा को स्वयं की शक्ति का बोध करते हुए उसका उपयोग धर्म के लिए समाज के लिए राष्ट्र के लिए कैसे करना चाहिए इस और मार्ग प्रशस्त किया स्वागत भाषण वैभव राका ने दिया शिविर की जानकारी संजय चपरोट द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य लाभार्थी अनिल कोठारी सह लाभार्थी संजय चपरोट प्रकाश चंद्र राका धनपाल चपरोट सौरभ बोथरा कमल बोराणा आदि का बहुमान अतिथियों द्वारा करवाया गया।

मुख्य अतिथि चेतन जी कश्यप ने अपने उद्बोधन में फ्रीडम पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमें फ्रीडम हर चीज की है पर फिर भी हम एक प्रेम में बंधना होगा बंदिश ही ऐसी चीज होती है जो हमें पारिवारिक सूत्र सामाजिक सूत्र धार्मिक सूत्र आदि में बांधने का काम करती है जिससे हम कभी भी दिशाहीन नहीं होते हैं वह चरित्र निर्माण मार्ग की ओर चलते रहते हैं जैन सोशल ग्रुप से पुराना नाता होते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बंधुत्व से प्रेम की भावना से शुरू हुई यह संस्था आज बंधुत्व से सेवा व बंधुत्व से संस्कार का कार्य कर रही है वह अनुकरणीय है शिविर प्रशंसा करते हुए सभी शिविरार्थियों को प्रवचन के माध्यम से सुन अमृत वचनों को जीवन में उतारने की प्रेरणा भी दी।

https://youtu.be/FqYhZYrruNk
मुख्य अतिथि चेतन कश्यप ने अपने उद्बोधन में फ्रीडम पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रीतेश गादिया ने सभी बच्चों व युवाओं को 7 कुव्यसनों से दूर रहकर अपने जैन सिद्धांतों की पालना में कैसे चलना चाहिए उस पर जोर दिया साथ ही साथ बच्चों को इस अवसर पर 7 कुव्यसन से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर रतलाम के जॉन कोऑर्डिनेटर जयंती लाल डांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा व कई शिविर में बैठे भाइयों ने अपनी भाव प्रस्तुति के साथ-साथ शिविर के पल भी अतिथियों के समक्ष साझा किये।

अतिथियों का स्वागत राहुल छाजेड़ सौरभ नाहर सौरभ छाजेड़ अंकित जैन यतेंद्र मेहता वीरेंद्र कटारिया मयंक भटेवरा हर्ष जैन अमित नाहटा अर्पण गंगवाल अमित गोरेचा गर्वित गोखरू अभय लोढ़ा मुकेश बरमेंचा अभिषेक राका राजीव जैन शीतल चोपड़ा अर्पित दालमिल गौरव गादिया द्वारा किया गया। साथ ही पांच रविवार की शिविर में अलग-अलग प्रतियोगिता के माध्यम से कई पुरस्कार भाई बहनों को वितरित किए गए वह मुख्य परीक्षा के परिणाम में प्रिया चौधरी मीत छाजेड़ निखिल गांधी शेफाली चपरोट आदि कहीं बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय आने पर चांदी के सिक्के से सम्मानित किया गया आराधना भवन श्री संघ ट्रस्ट के अशोक जी लुनिया व पदाधिकारी एवं भोजन व्यवस्था संभाल रही टीम व भजन गायक शुभम बोराणा एवं टीम को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आराधना भवन संघ के अशोक लुनिया मुकेश जैन निर्मल लूनिया हिम्मत गेलड़ा प्रकाश मुंबई वाला धर्मेंद्र राका दिलीप गांधी प्रफुल्ल लोढ़ा पारस मंडोत संजय खिमेसरा रितेश मांडोत विप्लव जैन कांतिलाल चोपड़ा अमृत जैन दीपक कटारिया पंकज चपरोत लोकेश जैन कीर्ति कासवा अतुल दख शालीन जैन रूपेश मूणत अर्पित सुराना अभय जी सुराना मणिलाल जैन कमल जैन विकास चपरोट आदि ग्रुपो के पदाधिकारी व समाज जन मौजूद थे संचालन सचिन सौरभ मूणत ने किया व आभार शिविर संयोजक राहुल छाजेड़ ने माना। वैभव रांका

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें