Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अगस्त माह तक बनकर तैयार हो जाएंगे जावरा तथा आलोट के सर्व सुविधा युक्त सी.एम राइस स्कूल

admin

Thu, Aug 8, 2024

रतलाम 7 अगस्त 2024/ जिले के जावरा तथा आलोट में जारी अगस्त माह में सी एम राइस स्कूल भवन बनकर तैयार हो जाएंगें। स्कूल भवनों का निर्माण तेजी से जारी है, आलोट में 35 करोड़  11  लाख तथा जावरा में 37 करोड़ 53 लाख रुपए लागत से सी.एम राइस स्कूल भवनो का निर्माण प्रगति पर है।

कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री सचिन हरित ने बताया कि जावरा तथा आलोट के सी.एम राइस स्कूल भवन निर्माण की समय सीमा आगामी अक्टूबर अंत तक निर्धारित की गई थी, परंतु दोनों स्कूल भवनों का निर्माण कार्य जारी अगस्त माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शासन की योजना  अनुसार स्कूलों में एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे, एलकेजी से कक्षा पांचवी तक तथा छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न भवनों का प्रावधान किया गया है। उच्च स्तरीय अध्ययन सुविधा के तहत सर्व सुविधा युक्त अध्ययन कक्ष प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, स्मार्ट क्लास तथा लाइब्रेरी का प्रावधान किया गया है। प्राथमिक कक्षा के अध्ययन कक्ष में विभिन्न प्रकार के रंगों से आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। छात्रों के लिए किंडर गार्डन का प्रावधान किया गया है। विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के लिए परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों एवं वृक्षों का रोपण किया जा रहा है।

विद्यालय भवनों में मल्टीपरपज हॉल, किचन एवं डाइनिंग हॉल का प्रावधान भी किया गया है। दृष्टिबाधित छात्रों के आवागमन के लिए सुविधा प्रदान की गई है, फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। विद्यालय परिसर में अंडरग्राउंड सीवर लाइन डालकर संपूर्ण सीवेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। सीवेज का ट्रीटमेंट उपरांत पुनः उपयोग किया जा सकेगा। छात्रों के लिए खेल मैदान के साथ रनिंग ट्रैक का भी प्रावधान है। परिसर को कंक्रीट मार्ग, पेवर ब्लॉक, हाई मास्क स्ट्रीट लाइट से सुसज्जित किया गया है, छात्रों के आवागमन हेतु शासन द्वारा बस की सुविधा भी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें