Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: कलेक्टर एवं एस.पी ने मतगणना परिसर का निरीक्षण कर दिए निर्देश

admin

Mon, Mar 18, 2024

रतलाम 18 मार्च 2024/  जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी जारी है। इस क्रम में सोमवार शाम कलेक्टर श्री राजेश बाथम स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन पश्चात होने वाली मतगणना के लिए निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री संजीव पांडे, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, लोक निर्माण विभाग के सहायक यात्री श्री पी.के. राय आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बाथम ने लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्षों का जायजा लिया। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना कक्ष देखते हुए युक्तिसंगत कार्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए कलेक्टर द्वारा मतगणना के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं यथा टेबुलेशन कार्य के लिए फर्नीचर, स्थापना, साफ सफाई, शौचालय, वॉशरूम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को लाने ले जाने हेतु आवागमन मार्ग, सुरक्षा दलो, मतगणना कर्मियों तथा अन्य व्यक्तियों के लिए आवागमन मार्गो, निकास द्वारों के लिए भी बारीकी से पर्यवेक्षण कर मतगणना की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें