Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कलेक्टर द्वारा नामली तथा बडावदा के कार्यालयो का किया गया निरीक्षण

admin

Wed, Dec 20, 2023

रतलाम 20 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा बुधवार को जिले के नामली तथा बड़ावदा में पहुंचकर शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया, वहां जनहित में संचालित योजनाओं, कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने नामली में सामुदायिक चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। बडावदा में तहसील कार्यालय पहुंचे, कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

नामली में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम तथा दवाइयां के स्टाक की जानकारी प्राप्त की। रोगी कल्याण समिति का गठन करने के निर्देश दिए। एक्स-रे मशीन लगाने के लिए शासन से पत्राचार एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। अस्पताल की साफ-सफाई तथा प्रसुताओं को मिलने वाले भोजन की जानकारी ली, महिलाओं ने अच्छा खाना खाना मिलने की जानकारी दी। तहसील कार्यालय में नामांतरण और बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की। कृषि उपज मंडी में तोल कांटा देखा, दस्तावेज निरीक्षण किया, बिल वाउचर निरीक्षण किया। जिन व्यापारियों द्वारा मंडी से बाहर ले जाकर उपज तौली जाती है उस पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। किसानो की मांग पर कलेक्टर द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में कैंटीन प्रारंभ करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए।

बडावदा में तहसील तथा नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त समय पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराने तथा तहसील कार्यालय में समय पर राजस्व प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें