Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण व दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

Tue, May 28, 2024

रतलाम 27 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने सोमवार को कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आरएस मंडलोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री संजीव पांडे,  तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अनुराग सिंह आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। स्ट्रांग रूम सुरक्षा को लेकर  मौजूद सुरक्षा बलों को दिशा निर्देशित किया। स्ट्रांग रूम के लिए लगाए गए सीसीटीवी डायरेक्शन चेक किए।

कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए की जाने वाली मतगणना हेतु विधानसभा वार परिसर को चेक किया गया। मतगणना हाल में काउन्टींग टैबल्स युक्ति युक्त ढंग से नियोजित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा बलों की तैनाती, स्टांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को लाने ले जाने, मतगणना में संलग्न होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के आगमन तथा निर्गमन हेतु रास्तों का निरीक्षण किया गया। मतगणना हाल में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बैठक व्यवस्था के अलावा राजनीतिक एजेंट तथा ऑब्जर्वर की बैठक व्यवस्था,  मीडिया कक्ष, वाहनों की पार्किंग, मतगणना हॉल में डिस्प्ले बोर्ड आदि बिंदुओं पर निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देश दिए कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतगणना केन्द्र में प्राधिकार पत्रधारी अधिकारियों, कर्मचारियों, मतगणना एजेंट,  पत्रकारों व सुरक्षा कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। मतगणना केन्द्र परिसर के बाहर भीड़ के प्रबंधन के लिये भी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें