Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: बैठक में अनुपस्थित 2 पटवारियों को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया सस्पेंड

admin

Sun, Mar 12, 2023

रतलाम 11 मार्च 2023/ राजस्व अधिकारी मात्र अफसर बनकर बैठे नहीं रहे, वे जनता के काम करें। राजस्व विभाग की छवि को धूमिल नहीं होने दें। हम जितना वेतन लेते हैं उसके साथ न्याय करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए। शनिवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अनुपस्थित पाए गए 2 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें भैंसा डाबर तथा दिवेल के पटवारी शामिल है। इसके साथ ही उनके राजस्व निरीक्षकोंको शोकॉज नोटिस और 1-1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए।

स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि पटवारियों द्वाराकार्य नहीं किया जा रहा है। आरओआर एंट्री कलेक्टर ने 2 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। प्रथम प्रकाशन तथा आरओआर एंट्री आगामी 17 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस योजना में 2037 पट्टे वंटन के लिए तैयार हैं जो 17 मार्च तक वंटित कर दिए जाएंगे। नक्शा तरमीम की समीक्षा में सबसे कमजोर स्थिति रतलाम शहर की पाई गई जहां पर 41 हजार 295 नक्शा त्रुटि सुधार होना बाकी है। इसके अलावा जावरा तथा आलोट में भी पेंडेंसी बहुत ज्यादा पाई गई।

कलेक्टर द्वारा पेंडेंसी निपटारे के लिए 17 मार्च की समय सीमा निर्धारित की गई। इस संदर्भ में कलेक्टर ने यह भी कहा कि बहुत अधिक पेंडेंसी का मतलब यही है कि पटवारी अपने कार्य में गड़बड़ी कर रहे हैं। नक्शा शुद्धीकरण की समीक्षा में भी कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी समीक्षा नहीं कर रहे हैं, इस कारण से पेंडेंसी ज्यादा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबी शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कलेक्टर ने की। इस संबंध में रावटी तहसीलदार श्री रावत, बाजना तहसीलदार सुश्री रूपाली जैन तथा सैलाना तहसीलदार श्रीमती रावत तथा ताल तहसीलदार श्री मिश्रा द्वारा स्पीड के साथ किए जा रहे अच्छे कार्य की सराहना कलेक्टर ने की।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में उनके द्वारा मैदानी स्तर पर कार्यालयों के निरीक्षण किए जाएंगे, कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। सीमांकन, बटवारा कार्यों में जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। सीमांकन की वर्तमान रैंक तेरहवीं तथा बंटवारे की आठवीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें