: कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने विरूपाक्ष महादेव मन्दिर तथा कवलका माता मन्दिर का किया भ्रमण
admin
Wed, Dec 20, 2023
रतलाम 19 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के धार्मिक स्थल विरूपाक्ष महादेव मन्दिर बिलपांक तथा कवलका माता मन्दिर सतरुण्डा का भ्रमण कर मन्दिरों के विकास के संबंध में निवासियों, पुजारियों से चर्चा की तथा मन्दिर विकास के क्षेत्र में अभी तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने मन्दिर समिति के सदस्यां से चर्चा करते हुए शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया तथा मन्दिर के विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने जिला पुरातत्व, पर्यटन विभाग द्वारा आज तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मन्दिर समिति सदस्यगण, राजस्व विभाग का अमला, जिला पर्यटन से संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन