: कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने जावरा पिपलोदा में किया निरीक्षण
admin
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने शुक्रवार को जिले के जावरा तथा पिपलोदा पहुंचकर राजस्व न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने जावरा तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पिपलोदा तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कालूखेड़ा तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। तहसीलों में रिकॉर्ड रूम में पहुंचकर दस्तावेजों के संधारण का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओ की कार्यप्रणाली देखी। पिपलोदा जनपद पंचायत कार्यालय में शाखाओं का निरीक्षण किया। पिपलोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन