Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा शहर के तालाबों व नालों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

admin

Sat, May 18, 2024

रतलाम 18मई 2024/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने शनिवार को शहर में तालाबों तथा नाले का निरीक्षण किया। वर्षा के दृष्टिगत नाला निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को निर्देशित किया कि नालों की व्यवस्थित सफाई कराई जाए। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए संवेदनशीलता के साथ नालों के सुधार हेतु योजना बनाई जाए। कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त को शहर के सभी नालों के सुधार तथा उनसे संबंधित अन्य कार्यों हेतु योजना बनाकर कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री बाथम ने शहर के हनुमान ताल का निरीक्षण किया। साथ में मौजूद कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास द्वारा हनुमान ताल पर शासन की योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों तथा टेंडर की स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर द्वारा शहर के सुतारों का वास पहुंचकर बहते नाले का निरीक्षण किया गया, कलेक्टर ने गंदगी के दृष्टिगत नाले की व्यवस्थित सफाई करने के निर्देश दिए।

शहर के अमृतसागर तालाब का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां जलकुंभी के फैलाव को देखते हुए निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि जलकुंभी की सफाई के लिए एक मशीन पर्याप्त नहीं है दो मशीनों द्वारा सफाई करवाई जाए। वर्तमान में चल रही मशीन अपेक्षित गति से सफाई नहीं कर पा रही है। मशीन के कार्य की तुलना में जलकुंभी तेजी से फैल रही है इसलिए दो मशीनों से कार्य लिया जाना आवश्यक है। इस तालाब के सामने रोड के पार पड़ी गंदगी तथा कचरे को भी हटाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर कलेक्टर ने निगम द्वारा शहर के कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा कचरा पृथक्कीकरण तथा प्लास्टिक कचरे से गत्ता निर्माण का निरीक्षण किया गया। इसी परिसर में श्वानों की नसबंदी हेतु संचालित यूनिट का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान निगम के कार्यपालन सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें