ट्रैफिक सुधार हेतु यातायात पुलिस द्वारा चलाया जारहा अभियान : निगम का अस्थाई अतिक्रमण अमला निष्क्रिय
Raj Kumar Luniya
Wed, Jun 25, 2025
एसपी श्री अमित कुमार, एएसपी श्री राकेश खाखा, डीएसपी यातायात श्री आन्नद स्वरुप सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी नीलम चौंगड व सूबेदार अनोखीलाल परमार थाना यातायात टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए दिनांक 24.06.25 को फव्वारा चौक से कॅन्वेन्ट स्कूल व ललित गैस एजेन्सी तिराहा से कोर्ट तिराहा तक पैदल पेट्रोलिंग कर ट्राफिक व्यवस्था दुरुस्त की गई एवं चांदनीचौक से हरदेवलाला की पिपली तक पेदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई । उक्त स्थानो पर माईक से अनाउन्समेन्ट कर सभी वाहन मालिको को अपने वाहन व्यवस्थित पार्किंग हेतु समझाईश दी गई ।

सभी को भविष्य मे पार्किंग लाईन के अन्दर ही वाहन खडे करने हेतु समझाईश दी व वाहनो को नो पार्किंग से हटवाया गया और चालानी कार्य़वाही की गई रोड़ किनारे जमिन पर सब्जी बेचने वालो, फल फ्रुट व सब्जी के हाथ ठैलागाडी और अन्य ठेले लगाने वालो को समझाईश देकर हटवाया गया, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया गया ।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन