Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: विधायक निधि से 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य

admin

Tue, Feb 28, 2023

रतलाम, 28 फरवरी 2023। शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। श्री काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र भी उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को सौंप दिया गया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत कराने के निर्देश भी दिए।

अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक श्री काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रूपए की राशि दी है। उक्त राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे।

श्री काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके उसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें