Breaking News
अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त
Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | Crime Report : अपहरण, खाकी पर हमला, काल बनी रफ्तार, तस्करों पर शिकंजा, जुए पर कार्रवाई, मौत | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त |

नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत

Raj Kumar Luniya

Mon, Aug 17, 2026

नगर निगम रतलाम द्वारा शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में वार्ड क्रमांक 24 को बड़ी सौगात दी गई है। संत रविदास चौक पर आधुनिक फ्लेक्स सुलभ शौचालय एवं कुंजड़ों के वास में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान, नवनियुक्त एल्डरमैन नारायण सांकला सहित क्षेत्रीय नागरिक व व्यापारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि वार्ड 24 में कुल 44.25 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें संत रविदास चौक पर 40.75 लाख रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त फ्लेक्स सुलभ शौचालय का निर्माण होगा।

​शौचालय में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं:

  1. महिलाओं के लिए: 4 शौचालय, 2 बाथरूम, 2 मूत्रालय और 1 फीडिंग रूम।

  2. ​पुरुषों के लिए: 4 शौचालय, 2 बाथरूम और 8 मूत्रालय।

  3. अतिरिक्त व्यवस्था: स्टोर रूम और केयरटेकर रूम की सुविधा।

​महापौर ने कहा कि इस सुलभ शौचालय के निर्माण से स्थानीय रहवासियों के साथ-साथ विशेष रूप से बस से आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र के कुंजड़ों के वास में 3.50 लाख रुपये की लागत से पक्की नाली का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।

​इस अवसर पर रघु सेठ, बबलू पटेल, इरशाद भण्डारी, अकील मास्टर, सलाम भाई, मनोहर पुरोहित, चम्पालाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags :

नगर निगम रतलाम

आधुनिक फ्लेक्स सुलभ शौचालय

भूमिपूजन कार्यक्रम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें