कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त
Raj Kumar Luniya
Mon, Sep 21, 2026
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में धौलावड़ डेम के जल का उपयोग सिंचाई के लिए नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डेम वर्तमान में करीब 45 प्रतिशत ही भरा है, इसलिए उपलब्ध पानी को पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में बारिश का दौर समाप्त हो चुका है। ऐसे में धौलावड़ डेम से गेहूं की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग आसपास के किसानों को चना सहित कम पानी में होने वाली फसलों की बोवनी के लिए समझाइश दें।
उन्होंने डेम से पानी चोरी करने या जबरन पाइप डालकर सिंचाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डेम क्षेत्र में कोई पंप या सिंचाई उपकरण मिलने पर तत्काल जब्त कर संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने को कहा गया। इसके लिए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन