Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया

admin

Sat, May 4, 2024

रतलाम 03 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सैलाना, रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण तथा जावरा में दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा नियुक्त किए गए मतदान दलों द्वारा 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनको मताधिकार की सुविधा प्रदान की गई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में दिव्यांग श्रेणी के कुल 61 तथा 85 प्लस के कुल 342 मतदाता बताए गए हैं। इनमें से 85 प्लस के 319 तथा दिव्यांग श्रेणी के 58 मतदाताओं द्वारा अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। रतलाम ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 प्लस के 41 मतदाताओं तथा 5 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। यहां पर बचे हुए एक मतदाता को घर पर मताधिकार की सुविधा देने का कार्य आगामी 7 मई को किया जाएगा।

इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में 85 प्लस के 34 तथा दिव्यांग श्रेणी के 3 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत रूप से दिव्यांग श्रेणी तथा 85 प्लस के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया गया है। इसके अलावा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में शुक्रवार को 85 प्लस के कुल 162  मत दाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार दिव्यांग श्रेणी के कुल 33 मतदाताओं में से 32 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 4 तथा 5 मई को दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें