Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: सागर की घटना के बाद जागा जिला प्रशासन : रतलाम नगर निगम सीमा में स्थित 5 जीर्ण - शीर्ण भवनों को तोड़ा

admin

Tue, Aug 6, 2024

रतलाम 5 अगस्त। वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़ा गया।

निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशन में नगर निगम के लोक निर्माण विभाग द्वारा

  • वार्ड क्रमांक 37 शैरानीपुरा में अख्तर खान का जीर्ण-शीर्ण खतरनाक भवन को तोड़ा गया
  • इसके पश्चात् बागड़ों का वास में नरेन्द्र शर्मा का जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़ा गया।
  • इसी तरह मराठो का वास में भवन क्रमांक 11 भवन स्वामी गोपाल पिता धन्नालाल के भवन के 3 जीर्ण-शीर्ण हिस्सों को जेसीबी व गैंग के माध्यम से तोड़ा गया।

नगर निगम द्वारा उक्त भवन स्वामियों को स्वंय द्वारा अपने जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़े जाने हेतु नोटिस जारी किया गया था किन्तु भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन को स्वंय नहीं तोड़े जाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा तोड़ा गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो।

नगर निगम द्वारा नगर में 12 ऐसे भवन जो कि जीर्ण-शीर्ण होकर रहने योग्य नहीं है उनमें रहने वाले व्यक्तियों को समझाईश दी गई कि वे भवन को खाली कर दें अन्यथा नगर निगम द्वारा भवन को खाली कराया जाकर भवन तोड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री सर्वश्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, शिवम् गुप्ता, अनमोल निर्मल, अनुराग डामोर सहित लोक निर्माण विभाग का अमला उपस्थित था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें