Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जिला स्तरीय जनसुनवाई: 53 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश किए जारी

admin

Wed, Sep 18, 2024

रतलाम 17 सितंबर 2024/जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे एसडीएम श्री अनिल भाना द्वारा 53 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।

जनसुनवाई में ग्राम सातबडलिया की जनजाति वर्ग की केसरी बाई ने बकरा बकरी पालन के लिए लोन उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया जिस पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बिरिया खेड़ी रतलाम की विधवा महिला शांति बाई ने आवेदन दिया कि उसके पुत्र की करंट लगने से मृत्यु हो गई है आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है आर्थिक सहायता दी जाए, आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को निर्देशित किया गया। ग्राम आडवाणीया तहसील सैलाना निवासी मनीष ने आवेदन दिया कि योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज रतलाम द्वारा उसको टीसी नहीं दी जा रही है आवेदन नोडल अधिकारी महाविद्यालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

ग्राम हतनारा के लाल सिंह ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि पर गांव के एक अन्य व्यक्ति द्वारा राजस्व अधिकारियों से मिली भगत करके अपना नामांतरण करवा लिया है शिकायत पर एसडीएम जावरा को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार ग्राम खारी के आदिवासी लूणा पिता बांदा ने भूमि के पट्टे हेतु आवेदन किया जिस पर संबंधित एसडीएम को दिशा निर्देश जारी किए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें