Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: संभाग आयुक्त श्री गुप्ता तथा आईजी श्री सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली गई

admin

Thu, May 9, 2024

रतलाम 09 मई 2024/ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा गुरुवार को रतलाम आए उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता तथा आईजी पुलिस श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एक बैठक में की गई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री राजेश बाथम, डीआईजी पुलिस रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने जिले में लोकसभा निर्वाचन तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की। आईजी श्री संतोष कुमार सिंह कानून एवं व्यवस्था के सम्बन्ध में तैयारियों से अवगत हुए। कलेक्टर श्री बाथम ने जिले में की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा ने पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि रतलाम जिले मे लोकसभा निर्वाचन हेतु सुनियोजित ढंग से तैयारी की गई है। अधिकारी सतत् रुप से चेक लिस्ट अनुसार तैयारियों से अपडेट रहें। आयोग के निर्देश अनुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करवाना है। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि गर्मी में अधिक तापमान के दृष्टिगत मतदान केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी जाए, इसके अलावा मतदान केंद्र पर अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का भी पूर्णरुपेण ख्याल रखा जाए। मतदान केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को उस स्थान पर रखा जाए जहां धूप सीधे मशीन पर नहीं आए।

संभाग आयुक्त ने मतदाता जागरूकता की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अधिकाधिक मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी करें, इसके लिए सघन प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर मोबाइल संदेश मतदाताओं को भेजे जाएं। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जिले के पंजीकृत किसानों, खाद्यान्न पर्ची के उपभोक्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से व्यापक रुप से मतदाता जागरुकता उत्पन्न की जाए। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन से अधिक मतदान जिले में हो, इसके लिए पुरजोर प्रयास किए जाएं।

आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने जिले में लोकसभा निर्वाचन के दौरान तैनात की जाने वाली विभिन्न बटालियनों, सुरक्षा कम्पनियों की उपलब्धता, की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों आदि की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक निर्वाचन संपन्न नहीं हो जाए तब तक अपना होमवर्क करते रहें, प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों की पुनः समीक्षा कर ले। जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्ट पर की गई व्यवस्थाओं सीसीटीवी इत्यादि को पुनः चेक कर लिया जाए। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करना है।

संभाग आयुक्त तथा आईजी ने मतदान प्रेरणा पटल पर हस्ताक्षर किए

रतलाम आए उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता तथा आईजी पुलिस श्री संतोष कुमार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक के पश्चात लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान प्रेरणा पटल पर अपने हस्ताक्षर किए, सबको मतदान करने का संदेश दिया। डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह ने भी अपने हस्ताक्षर किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें