Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: नवीन निर्देशों के तहत होगा श्वान व पशु पालन : श्वान व पशुओं का नगर निगम में कराना होगा रजिस्ट्रेशन : Video

admin

Thu, Jun 1, 2023

श्वान व पशुओं को माइक्रोचिप, ब्रांडेड टैग लगवाने पर ही मिलेगी पालन की अनुमति

रतलाम 1 जून । नगरीय क्षेत्रान्तर्गत लोक मार्गे अथवा सार्वजनिक स्थानो पर आवारा पnशुओ श्वान, बैल, धोडा, सुअर, ऊंट, खच्चर, बकरी, भेड या अन्य कोई पशु के समुचित नियंत्रण के लिये, मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (23 सन् 1956) की धारा 358 के साथ पठित धारा 433 तथा मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रंमाक 37 सन् 1961) की धारा 254 के साथ धारा 355,356 द्वारा प्रद्त्त शक्तियो को प्रयोग मे लाते हुए नियम बनाये गये है। 

पशु मालिको को नगर पालिका की सीमा मे रखे गये या लाये गये प्रत्येक पशु का स्वामि इन नियमो के अधिसूचित होने के तीन माह के अंदर अथवा उनके नगर पालिका की सीमा मे लाये जाने के सात दिवस के भीतर पशु की रजिस्ट्रीकरण के लिये संबंधित नगर पालिका के अनुज्ञापन प्राधिकारी को विहित प्रारूप क मे आवेदन कर श्वान रजिस्ट्रीकरण शुल्क 150 व वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 50, मवेशी/बैल रजिस्ट्रीकरण शुल्क 200 व वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 100, अन्य पशु रजिस्ट्रीकरण शुल्क 50 व वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 25 रूपये जमा कराना होगा। ऐसा करने मे असफल रहने पर स्वामी पर ऐसे पशु के रजिस्ट्रीकरण शुल्क का 10 गुना शास्ति अधिरोपित की जावेगी। साथ ही रजिस्ट्रीकरण शुल्क का भुगतान करेगा तथा पशु चिकित्सक द्वारा सम्यक रूप से प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करेगा की पशु किसी संक्रमण रोक से पीडित नही है तथा वह इस प्रयोजन के लिये बनाये गये परिसर मे रखे जाने के लिये योग्य है। 

पशु का रजिस्ट्रीकरण एक वर्ष के लिये विधिमान्य होगा रजिस्ट्रीकरण की अवधि की समाप्ति के पश्चात स्वामी 30 दिनो की अवधि के भीतर नवीनीकरण के लिये प्रारूप क मे आवेदन देगा, जिसमे असफल रहने पर विलंब के प्रत्येक दिन के लिये रजिस्ट्रीकरण शुल्क के 10 प्रतिशत की दर से शास्ति अधिरोपित की जावेगी। 

यदि कोई बाडेड पशु दो बार से अधिक आवारा भटकते हुए पाया जावे तो अनुज्ञापन प्राधिकारी उक्त पशु के स्वामी को 07 दिवस के भीतर स्पष्टिकरण देने हेतु नोटिस जारी करेगा। यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी का पशु स्वामी द्वारा दिये गये स्पष्टिकरण से सामाधान नही होता है, तो वह रजिस्ट्रीकरण रदद् करने तथा परिशिष्ट 02 मे यथाविहीत शास्ति प्रथम अपराध पर श्वान के 100, द्वितीय पर 200, तृतीय पर 500 व कांजी हाउस में निरोध का शुल्क 50 रूपये प्रतिदिन, प्रथम अपराध पर मवेशी/बैल के 200, द्वितीय पर 500, तृतीय पर 1000 व कांजी हाउस में निरोध का शुल्क 150 रूपये प्रतिदिन, प्रथम अपराध पर अन्य पशु के 100, द्वितीय पर 200, तृतीय पर 500 व कांजी हाउस में निरोध का शुल्क 100 रूपये प्रतिदिन के मान से वसूल किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पशु को जब्त किया जावेगा तथा निलामी द्वारा निपटान किया जावेगा। यह नियम पशु प्रदर्शन इत्यादि के लिये लाये जाने वाले पशुओ पर भी लागु होगे। किसी पशु का स्वामी या प्राधिकृत नियंत्रक किसी व्यक्ति को परेशानी या नुकसान से बचाने के लिये किसी पशु को स्वतंत्र, सुरक्षित रूप से थुथुनबंद या साजबंद्ध किये बिना या जंजीर से बॉधे बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर नही ले जायेगा। 

नगर निगम द्वारा श्वान, मवेशी/बैल व अन्य पशु पालकों से अपील की जाती है कि वे अपने श्वान, मवेशी/बैल व अन्य पशु का रजिस्ट्रेशन नगर निगम कार्यालय के स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से कराना होगा।

https://youtube.com/shorts/2F7bAwNgx9A?feature=share3

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें