Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: पति को की किडनी दान : मेडीकल कॉलेज से ट्रांसप्लांट की अनुमति

admin

Fri, Feb 23, 2024

रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज मनीष भारती उम्र 38 वर्ष निवासी उज्जैन को समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाली पत्नी निर्मला भारती उम्र 36 वर्ष ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं |

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रकरण को सूक्ष्मता से देख कर स्वीकृति प्रदान की है| बीमार मरीज लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आज मरीज द्वारा मांगा गए दिनांक एवं समय दिया गया था| कॉलेज की प्रशासनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आवश्यक बैठक चल रही थी| उसके बावजूद मोबाइल फोन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रकरण को देखकर स्वीकृति प्रदान करी |

समाजसेवी गोविंद काकानी ने लगातार तीन बैठकों से नहीं आ रहे मरीज के परिजनों से चर्चा की | पत्नी निर्मला भारती ने बताया कि पूर्व में मनीष की माताजी द्वारा किडनी देने का चल रहा था| इसी बीच माताजी की मृत्यु हो जाने के कारण आना संभव नहीं हो पाया | पश्चात मेरी जांच करने पर मालूम पड़ा कि मैं भी पति मनीष भारती को किडनी दे सकती हूं और आज इसलिए प्रत्यारोपण स्वीकृति के लिए आई हूं |

रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर ,डॉ अतुल कुमार एवं सहायक ओमप्रकाश गोड के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा| समिति द्वारा यहां नाम मात्र समय में स्वीकृति पाकर मरीज एवं उसके परिवार जन आश्चर्यचकित हो गए एवं सभी के द्वारा समिति सदस्य का परिवार की ओर से प्रशंसा कर धन्यवाद दिया|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें