Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

Fri, May 26, 2023

रतलाम 25 मई 2023/जिले के शा उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया। उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य श्री कुमावत, शिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा 12 वी में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में 5 वा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10 वी में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने 9 वा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 10 वी का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 90.7 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 43 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम 85.25 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 71.4 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 13.8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का बेसब्री से प्रतीक्षारत विद्यालय परिवार के प्रधान श्री सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदम, श्रीमती माया मौर्या, सुश्री यशस्वी वर्मा, डॉ. ललित मेहता, मनोज मूणत, श्रीमती रीना कोठारी, सुरेश राठौड़, ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें