Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अस्पताल में भर्ती मरीजों को आवश्यक रूप से देखें विशेषज्ञ : मंत्री श्री काश्यप

admin

Sun, Jun 9, 2024

रतलाम 8 जून। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सक आवश्यक रूप से देखे और उसके बेहतर उपचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़े, जिससे लोगों के मन में यहां के प्रति विश्वसनीयता कायम रहे। संस्था ने कोविड में जो नाम कमाया उसको ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी का योगदान चाहिए। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। बैठक में मुख्य रूप से डीन डॉ. अनीता मूथा, समाजसेवी गोविंद काकानी सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हार्ट की चिकित्सा यूनिट के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का अधिकतम उपयोग किया जाए, जिससे कि संस्था को राशि प्राप्त हो सके तथा ब्लड बैंक के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं मानव सेवा समिति का आपस में तालमेल बनाए, जिससे कि किसी भी मरीज को ब्लड के लिए परेशान नहीं होना पडे़। अस्पताल के जो भी नवीन प्रोजेक्ट बनाए जाए, उसमें भविष्य की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए।

बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज तक मरीजों को पहुंचाने में संसाधनों की कमी की चर्चा के दौरान मंत्री श्री काश्यप ने विधायक निधि से जिला अस्पताल को एंबुलेंस देने की बात कही। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेडियोलॉजी की फेकल्टी, पिडियाट्रिक सर्जरी के बाद बच्चों को रखने के लिए पैलेटिव डिपार्टमेंट से जुड़ी परेशानियों से अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री श्री काश्यप को अवगत कराया और व्यवस्था के संबंध में मांग रखी, जिस पर मंत्री श्री काश्यप ने उचित कार्यवाही किए जाने के लिए आश्वस्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें