Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: निर्धन बालक की फीस होगी माफ : कलेक्टर श्री बाथम ने दिए निर्देश

admin

Tue, Jul 23, 2024

जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना ओर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को जारी किए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री शालिनी श्रीवास्तवश्री आर एस मंडलोई,  एसडीएम श्री अनिल भानाश्री विवेक सोनकरडिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्माश्रीमती राधा महंत ने भी जनसुनवाई की।

इस दौरान जावरा फाटक रतलाम निवासी घनश्याम राठौर ने आवेदन दिया कि वह मजदूरी करता हैउसका पुत्र यश राठौड़ स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ता हैं वह अपने पुत्र की स्कूल फीस भरने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता के साथ आवेदन पर विचार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल जांच करके प्रतिवेदन देने एवं बच्चों के फीस माफ कराने की कार्रवाई करें। इसी प्रकार ग्राम सिखेड़ी के दिनेश ने आवेदन दिया कि उसके दो बच्चे नाम लिखे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं जिनको वह अब सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहता है परंतु स्कूल द्वारा अनुचित रूप से 28000 रुपए की मांग स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए की जा रही है। आवेदक इतनी राशि देने में असमर्थ है। आवेदन पर कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।

जिले के ग्राम बोदीना की महिला सरोज ने आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु पश्चात अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है इस कारण शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसके आवेदन पर एसडीएम सैलाना को निर्देश जारी किए गए।

इसी प्रकार का एक आवेदन मंगली बाई भाबर निवासी घोड़ा खेड़ा द्वारा दिया गया जिसमें बताया गया कि उसके पति का निधन हो चुका है परंतु मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल का लाभ नहीं मिल पाया हैं। आवेदन पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश जारी किए गए। इसी तरह ग्राम पींगराला तहसील पिपलोदा की राधाबाई ने भी आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है परिवार में तीन नाबालिक बच्चे हैं कमाने वाला कोई नहीं है आर्थिक सहायता दी जाए। इस संबंध में जावरा एसडीएम को कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

ग्राम देलवास तहसील लाल निवासी जसवंत सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके पैतृक भूमि में आने जाने का रास्ता गांव के अन्य व्यक्तियों द्वारा रोक दिया गया हैतत्काल रास्ता खुलवाया जाए कार्रवाई के संबंध में एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में ग्राम उखेडिया निवासी गोवर्धन द्वारा नक्शे में बटांकन एवं तरमीम करने हेतु आदेश प्रदान करने का आवेदन दिया गया। इसी तरह ग्राम संगत तहसील रावटी निवासी रमेश पिता हरजी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आवेदन दिया गया। ग्राम देलवास तहसील लाल की कुंता बाई द्वारा आवेदन में बैंक द्वारा पेंशन नहीं देने की शिकायत तथा ग्राम ऊपरवाडा तहसील पिपलोदा निवासी अशोक रारोटिया द्वारा उसके घर पर नल जल योजना के तहत जलप्रपात नहीं करने के संबंध में शिकायत की गई। समस्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर श्री बाथम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें