Breaking News
2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video |

अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 27, 2026

नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मंडी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कोटा वाला बाग के सामने, अमृत सागर तालाब पाल के किनारे व्यवसाय करने वाले फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए यहाँ पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

​इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि: अमृत सागर तालाब पाल के किनारे 4.50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस कार्य के पूर्ण होने से यहाँ व्यवसाय करने वाले फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ यहाँ आने वाले नागरिकों को भी काफी सुविधा होगी। इसके अलावा, पेवर ब्लॉक लगने से यह पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर दिखाई देगा।

​ये रहे उपस्थित: भूमि पूजन के इस गरिमामयी अवसर पर मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी सेन, पार्षद प्रतिनिधि भरत शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील सिलावट, राजेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय फल-सब्जी विक्रेता और नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें