Breaking News
रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडरपास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडरपास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव |

रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडरपास में निकासी हेतु निर्देश

Raj Kumar Luniya

Fri, Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम रानीसिंह में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे कलेक्टर अजय कटेसरिया और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

​शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदनों का त्वरित निपटारा करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण आहार वितरण और विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति व शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया।

​प्रमुख बिंदु एवं त्वरित कार्रवाई: ​राशन दुकान की मनमानी पर गाज: ग्रामीणों ने शिकायत की कि राशन दुकान महीने में सिर्फ 2-3 दिन ही खुलती है। इस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित सेल्समैन की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के कड़े निर्देश दिए।

​विकास से जुड़ी मांगें: ग्रामीणों ने गांव के मार्गों की मरम्मत, रावटी को नया विकासखंड बनाने तथा बारिश में मलवासी रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या उठाई।

कलेक्टर ने तत्काल मौका मुआयना करके अंडरपास में पानी निकासी क लिए रेलवे व PMGSY को दिए निर्देश : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्रामीणों से मिली शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मालवासी रेलवे अंडरपास का मौका मुआयना किया। बारिश के दिनों में अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों को इसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया।

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। रेलवे कर्मचारियों ने अवगत कराया कि अंडरपास में सुधार व जल निकासी से संबंधित कार्य को रेलवे स्तर पर स्वीकृति (वर्क सैंक्शन) मिल चुकी है।

​कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY और रेलवे विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में असुविधा न हो। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, सैलाना एसडीएम जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

​बुनियादी सुविधाएं: शिविर में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, खाद की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण हटाने, जाति/मूल निवासी प्रमाण-पत्र समय पर जारी करने और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हेतु दुकान आवंटन से जुड़े आवेदन आए।

​इस अवसर पर सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल, जनपद अध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें