आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Mon, Aug 10, 2026
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार खटकेदार चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने विरियाखेड़ी और मंगलमूर्ति कॉलोनी के पीछे खुले स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चेतन परमार और श्रेयांश सिंह को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से लोहे के धारदार खटकेदार चाकू बरामद हुए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags :
रतलाम पुलिस
आर्म्स एक्ट
प्रकरण दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन