Breaking News
पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video | GMC रतलाम की बड़ी उपलब्धि : रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के साथ किया MOU | श्रावणी मेला 8 से : माहेश्वरी भवन में सजेगी खरीदारी और लजीज व्यंजनों की महफिल, लकी ड्रॉ रहेगा खास | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video | GMC रतलाम की बड़ी उपलब्धि : रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के साथ किया MOU | श्रावणी मेला 8 से : माहेश्वरी भवन में सजेगी खरीदारी और लजीज व्यंजनों की महफिल, लकी ड्रॉ रहेगा खास |

शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त

Raj Kumar Luniya

Sun, Aug 9, 2026

जनजातीय कार्य विभाग रतलाम के अंतर्गत संचालित छात्रावासों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के कड़े निर्देशों के बाद आलोट स्थित दो प्रमुख छात्रावासों के अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई संबंधित छात्रावासों की छात्राओं द्वारा दी गई शिकायतों के निष्पक्ष परीक्षण एवं जांच के उपरांत की गई है। जारी आधिकारिक आदेश के तहत अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, आलोट की अधीक्षिका निर्मला झोड़ियां भाबर तथा अनुसूचित जाति बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास, आलोट के अधीक्षक करण सिंह जाट को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेज दिया गया है।

​विद्यार्थियों के हित और सुरक्षा सर्वोपरि: कलेक्टर : मामले में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का हित, उनकी सुरक्षा और वहां का अनुशासित वातावरण शासन की पहली प्राथमिकता है। विद्यार्थियों से जुड़ी किसी भी शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं दिखा या लापरवाही सामने आई, तो भविष्य में भी इसी तरह नियमानुसार सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

शिकायत

तत्काल एक्शन

छात्रावास अधीक्षक

रतलाम कलेक्टर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें