Breaking News
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | करोड़ों के अवैध MCX ट्रेडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश : कई जिलों के व्यापारी रडार पर | मिला फाइव स्टार रैंक : देशभर के 12 लाख स्कूलों को पछाड़ जावरा का सांदीपनि स्कूल बना नंबर-1 |

पहली बार होगा पुरुष चंटिया रास : पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य आगाज

Raj Kumar Luniya

Sun, Mar 29, 2026

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बरबड़ हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ रविवार को पूजा-अर्चना और सुंदरकाण्ड के पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की।

सांस्कृतिक धरोहर को मिल रहा नया रूप : संबोधन के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा, "बरबड़ हनुमान जी के दरबार में जो भी सच्चे हृदय से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। वर्तमान नगर निगम परिषद हमारी सांस्कृतिक धरोहर और मेलों को भव्य रूप देने के लिए संकल्पित है। प्रतिवर्ष मेलों में नए नवाचार किए जा रहे हैं ताकि नागरिक उत्साह के साथ इनका आनंद ले सकें।"

इस वर्ष के विशेष आकर्षण : महापौर ने बताया कि इस वर्ष मेले में पहली बार रतलाम का प्रसिद्ध 'पुरुष चंटिया रास' दो दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके साथ ही 31 मार्च (मंगलवार) को शाम 7 बजे राम मंदिर से हनुमान जी की भव्य झांकी, चल समारोह और संयुक्त अखाड़े का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

अतिथियों ने सराहा नवाचार : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नगर निगम द्वारा मेलों में किए जा रहे बदलावों और नवाचारों की सराहना की। सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने स्वागत भाषण देते हुए मेले की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी और बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के शंभुलाल अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति : शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, अनिता वसावा, पार्षद हितेश कामरेड़, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

​कार्यक्रम का संचालन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड़ ने किया एवं आभार उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया ने व्यक्त किया।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

पांच दिवसीय

बरबड़ हनुमान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें