Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जनसुनवाई में 63 आवेदनों के निराकरण के दिशा निर्देश जारी

admin

Wed, Aug 14, 2024

रतलाम 13 अगस्त 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई, कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आरएस मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे, एसडीएम श्री विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत ने जनसुनवाई की इस दौरान 63 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए।जनसुनवाई में ग्राम बांगरोद के चतर सिंह ने आवेदन दिया कि उसके स्वामित्व और अधिपत्य में कच्चा आवासीय मकान जो कि वर्तमान में जीर्ण शीर्ण होकर दीवार गिर चुकी है, ऐसी स्थिति में उपरोक्त पीएम आवास निर्माण की चयन सूची में चयनित प्रार्थी का आवासीय भवन निर्माण की राशि स्वीकृत करवा कर भुगतान करवाया जाए। आवेदन पर जिला पंचायत की शिकायत शाखा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।     

ग्राम जुलवानिया की रेखा निनामा ने आवेदन दिया कि उसके पति की अचानक से मृत्यु हो गई है, घर में कमाई करने वाला कोई नहीं है, आर्थिक संकट में परिवार फस गया है आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, आवेदन पर संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए। समता परिसर कॉलोनी रतलाम निवासी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आवेदन दिया कि पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, आर्थिक स्थिति कमजोर है पत्नी का उपचार करवाना है आर्थिक सहायता दी जाए, आवेदन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जावरा सागर पैसा निवासी रफीक उल्ला ने आवेदन दिया कि उसकी अपनी कृषि भूमि पर पैदल आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, शहर के अन्य व्यक्तियों द्वारा आने जाने के रास्ते को ट्रैक्टर से जोत कर समाप्त कर दिया गया है, आवेदन पर तहसीलदार जावरा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। रतलाम की छोटी बायपास रोड अहिंसा ग्राम के सामने स्थित सम्यक गोल्ड सिटी कॉलोनी के रहवासियों ने आवेदन दिया कि कॉलोनी में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनाइजर द्वारा विकास के कार्य अधूरे रखे गए हैं, आवेदन पर कार्रवाई के लिए कार्यपालन यंत्री कॉलोनी सेल रतलाम नगर निगम को निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सरोज कुशवाहा ने आवेदन दिया कि अन्य व्यक्तियों को आवास आवंटित हो चुका है परंतु उसको नहीं हुआ है, मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। इसी तरह भागीरथ भवर निवासी घोड़ा खेड़ा ने आवेदन दिया कि उसकी पत्नी की जहरीले जानवर द्वारा काट लेने से मृत्यु हो गई है आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, आवेदन पर रतलाम एसडीएम ग्रामीण को निर्देशित किया गया।

रतलाम के सकवाल नगर की श्रीमती अंछी बाई ने आवेदन दिया कि उसके द्वारा वर्ष 2004 में हनुमान नगर कॉलोनी में भूखंड क्रय किया गया था परंतु अब मौके पर उक्त भूखंड उपलब्ध नहीं है इस पर अन्य व्यक्ति का कब्जा हो गया है, आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम मलवासा के शरीफ ने आवेदन दिया कि उसको आवासीय भूखंड का पट्टा स्वीकृत किया जाए, आवेदन पर एसडीएम रतलाम ग्रामीण को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। रतलाम वरदान नगर निवासी आशा पति रमेश ने आवेदन दिया कि उसके मकान के पास में शासकीय भूमि पर चार पेड़ लगाए गए हैं अन्य व्यक्तियों द्वारा पेड़ों को हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है और उनके द्वारा विवाद किया जा रहा है, आवेदिका ने विवाद करने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी जाने और पेड़ों को उखाड़ने से बचाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर तहसीलदार रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें